नैनीताल। वीकेंड के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने तल्लीताल में नेशनल होटल और लेकब्रिज चुंगी के आसपास से सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटवाया। मल्लीताल कोतवाली और यातायात पुलिस ने सड़कों से वाहनों को हटाने का अभियान चलाया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि उनकी ओर से 20 वाहन चालकों के चालान किए गए। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से 12 चालान किए गए हैं। तल्लीताल एसआई बबीता ने बताया कि सड़क किनारे पार्क 10 वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए हैं। वहीं, शुक्रवार देर रात हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर नयाल के नेतृत्व में सुभाष नगर पुलिस चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। संवाद