फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुलिस के सिपाही पर लगाया पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। युवक ने रामनगर में तैनात एक सिपाही पर दादा को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वाल्मीकि मोहल्ला खताड़ी निवासी रूपेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दादा ओमप्रकाश राजकीय इंटर कॉलेज खताड़ी में चौकीदार हैं। 22 मार्च की रात साढ़े दस बजे वह कॉलेज जा रहे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान ओमप्रकाश के साथ सिपाही ने मारपीट की। सूचना मिलने पर दादा को बचाने गए चचेरे भाई को भी मारा। पिटाई से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें