किच्छा। आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सोमवार को कोतवाल रवि कुमार सैनी की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगर के रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी रोड, एमपी चौक, मुख्य बाजार, डीडी चौक समेत बरेली रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर खड़े बेतरतीब वाहनों को सही स्थानों पर लगवाया। टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, मनोज कुमार सिंह, राजीव चौधरी, संतोष उप्रेती, देवराज सिंह, ब्रजमोहन सिंह, जय प्रकाश, जगदीप मेहर आदि थे। संवाद