रामनगर/गौलापार/नैनीताल। पुलिस ने भवानीगंज, लखनपुर, कोसी बैराज पर चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड, तीन सवारी व बिना हेलमेट समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई। 35 वाहनों के चालान कर 17500 रुपये वसूले गए। पांच वाहनों के कोर्ट के चालान व एक कार समेत तीन वाहनों को सीज किया गया। चोरगलिया थाना पुलिस ने रविवार को 32 वाहनों में सीट बेल्ट तथा दो पहियावाहनों में हेलमेट व कागज नहीं होने पर चालान किया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि नंधौर नदी में 22 मजदूरों का सत्यापन भी किया गया। नैनीताल में रविवार को मॉल रोड, मल्लीताल और तल्लीताल में अवैध रूप से वाहन पार्क करने से जाम की स्थिति बन रही थी। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद