फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शोरूम से चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हल्द्वानी के ट्रान्सपोर्ट नगर क्षेत्र के शोरूम में लाखों की चोरी का एसएसपी  प्रह्लााद नारयण मीण
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर 15 दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। उनसे 2.30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए 300 सीसीटीवी और 20 टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर की मदद ली। अभी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बीती 14 अक्तूबर की रात कार सवार चोरों ने रामपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम से दो क्विंटल की तिजोरी पार कर ली थी। इसमें करीब पांच से सात लाख रुपये की नगदी थी। तिजोरी टांडा जंगल में तोड़ी और पैसे लेकर फरार हो गए। चोरों को पकड़ने के लिए 300 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और 20 से अधिक टोल प्लाजा के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित तेजाजीनगर पहुंच गई। यहां से पुलिस ने मरीमाता मोरोद तेजाजीनगर इंदौर मध्यप्रदेश निवासी राहुल मोहिते पुत्र कमल मोहिते और यहीं के करन चौहान पुत्र सीताराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई कार संख्या एमपी09 जेडवाई 6880 और दो लाख 30 हजार रुपये बरामद कर लिए। लोहे के जिस घन (हथौड़े) से तिजोरी तोड़ी गई थी, वह भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अन्य दो चोर विजय उर्फ काना व शिवा चौहान की तलाश की जा रही है। वे भी एमपी के रहने वाले हैं।



तीन हजार रुपये प्रतिदिन पर किराये पर ली थी कार
हल्द्वानी। एसएसपी ने बताया कि चोरों ने तीन हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कार को किराये पर लिया था। बताया कि कार को भी जब्त कर लिया गया है।





खुलासे के संबंध में प्रश्न पूछने से झल्लाए एसएसपी
हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी करने वालों का खुलासा तो कर दिया। खुलासा करने के लिए बाकायदा एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस भी की। प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछने पर वे झल्ला गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब कोर्ट में सुनवाई होगी, तब पूछना।
विज्ञापन


एसएसपी से पूछा गया कि तिजोरी में पैसा कितना था तो उन्होंने कहा कि करीब पांच से सात लाख रुपये होंगे। उनसे पूछा गया कि 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को पैसे की सही जानकारी क्यों नहीं है तो उन्होंने कहा कि शोरूम मालिक अभी अपने खातों का मिलान कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि चोर कार से 14 अक्तूबर को आए, रेकी की और उसी रात तिजोरी ले गए। इस पर पूछा गया कि एक दिन में क्या इतनी बड़ी रेकी की जा सकती है जबकि चोरों को सब पता था, कहां खिड़की का लॉक टूटा है। कहां तिजोरी है। कहां से भागना है। एसएसपी ने जवाब देने के बजाय कहा कि जब कोर्ट में हेयरिंग होगी, तब पूछना।


इन सवालों का एसएसपी नहीं दे पाए जवाब-
- तिजोरी में कितना पैसा था ?


- चोरों ने क्या पहले रेकी की ?



- कितने चोर चोरी करने आए थे ?



- कैसे पता चला तिजोरी कहां रखी है?


- पुलिस प्रेस नोट में कह रही है कि 14 अक्तूबर को रेकी की। क्या एक दिन में रेकी करके इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है?
- एसएसपी बोले तिजोरी में पांच से सात लाख रुपये होंगे। अभी तक शोरूम मालिक ने पूरी डिटेल नहीं दी है। अभी तक शोरूम मालिक पैसे का हिसाब लगा रहे हैं। क्या 15 दिन में शोरूम मालिक को भी ये नहीं पता चल पाया है कि कितने रुपये चोरी हुए ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें