फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: घर में छिपाया 110 किलो गांजा...दंपती गिरफ्तार, अल्मोड़ा से लेकर आते थे नशे की खेप; अब भेजा जेल

Tue, 24 Dec 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर/नैनीताल

सार

रामनगर में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दंपती समेत चार लोगों को 127.14 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दंपती समेत चार लोगों को 127.14 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम ने मालधनचौड़ क्षेत्र के ग्राम शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में एक मकान में छापा मारा। आरोपियों के घर के अंदर बेडरूम में बनी लकड़ी की अलमारी और बेसमेंट से प्लास्टिक के आठ कट्टों में 110 किलो गांजा, इलेक्ट्रानिक तराजू व आठ पैकेट पॉलीथिन बरामद की।

मामले में नरेश कुमार और उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नरेश दो साल पहले भी गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहाड़ से गांजा लाकर अपने घर से काशीपुर, जसपुर, ठाकुरद्वारा, रामनगर सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था।

दूसरे मामले में पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान थारी गांव से आगे बंजारी को जाने वाले रास्ते पर वाहन (यूके 06 बीजी 9617) की डिक्की से सफेद रंग के दो प्लास्टिक के कट्टों में रखा हुआ 17.14 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिग्विजय सिंह निवासी हेमपुर इस्माईल काशीपुर और नेमपाल यादव निवासी ढकिया नं. 1, कुंडेश्वरी (काशीपुर) बताया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के अनुसार बरामद गांजा जनपद अल्मोड़ा के सराईखेत इलाके के अलग-अलग स्थानों से लाया गया था। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें