फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड : कमल भंडारी के बयान की सत्यता परख रही पुलिस, कई सवालों के जवाब अब भी बाकी

Thu, 08 Jan 2026 10:43 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नितिन लोहनी हत्याकांड में प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी के बयान की सत्यता परखने के लिए कोतवाली पुलिस गहन जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नितिन लोहनी की हत्या में आरोपी पार्षद अमित बिष्ट और उसके बेटे जय बिष्ट की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। वारदात के दौरान नितिन के साथ मौजूद डहरिया निवासी कमल भंडारी के बयान की सत्यता भी परखी जा रही है। युवक की मौत के बाद कमल का मौके से चले जाना, पुलिस को समय से सूचना न देना और घर जाकर सो जाने पर पुलिस उससे सवाल जवाब कर सकती है।

पांच जनवरी की रात कमल भंडारी गौलापार से अपने दोस्त नितिन लोहनी के साथ पार्षद अमित बिष्ट के घर पहुंचा। उसने घर की डोरबेल बजाई तो बालकनी से पार्षद अमित भंडारी ने सीधे उन पर फायरिंग की थी। संभवत: बालकनी पर आने से पहले उसने कमल को सीसीटीवी फुटेज में देख भी लिया होगा। पार्षद ने जब दूसरी गोली चलाई तो कमल भाग गया जबकि नितिन को भागने का मौका नहीं मिल पाया था।

नितिन जब तक खुद को संभालकर भाग पाता पार्षद की गोली उसके पीठ को भेद चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप में कमल भंडारी ने अगले दिन जो बयान दिया उसके अनुसार वह गोली लगने के बाद नाली में गिरे नितिन के पास गया और उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। उस वक्त उसने आरोपी पार्षद और उसके बेटे को आते देखा तो वह घटनास्थल से भागकर सीधे घर चला गया।

सुरक्षित जगह पहुंच क्यों नहीं दी पुलिस को सूचना

एसपी सिटी के अनुसार कमल भंडारी के बयान की सत्यता परख रहे हैं। वह घर क्यों चला गया, उसने किसी सेफ जगह पहुंचने के बाद पुलिस या नितिन के परिवार को सूचना देना जरूरी क्यों नहीं समझा। अगले दिन अपना बयान सार्वजनिक मंच से दिया। जांच टीम के संज्ञान में यह भी आया है कि प्रत्यक्षदर्शी ने उसी रात गौलापार में किसी करीबी को फोन कर नितिन के बारे में पूछा था। उसने जिससे पूछा उस व्यक्ति ने सीधे पार्षद के पुत्र को फोन कर नितिन का हाल चाल लिया। इसमें कितनी सत्यता है यह भी जांच का एक बिंदु बन गया है।

जिस युवक से मारपीट हुई उससे भी पुलिस करेगी पूछताछ

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पार्षद अमित बिष्ट ने रंजिश का उल्लेख किया था। एक जनवरी को होटल ओमारा में कमरा लेने के विवाद में होटल कर्मी पार्षद के भतीजे ने एक युवक को पीट दिया था। घटना के समय पार्षद और उनका बेटा भी वहीं थे। ऐसे में पुलिस इस घटना के सामने आने के बाद अब उस युवक तथा उससे जुड़े लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

प्रत्यक्षदर्शी से अभी कई सवाल पूछे जाने हैं। सवालों के जो जवाब मिलेंगे उसकी सत्यता भी परखी जाएगी। इसके अलावा बीते दिनों होटल में कमरे को लेकर हुई मारपीट की भी जांच कर रहे हैं। इससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें