फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मॉलरोड पर पार्क वाहनों को हटाने की जहमत नहीं उठा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में लोअर मॉल रोड टूटने के बाद सूचना कार्यालय से मल्लीताल की ओर अपर मॉल रोड से ही वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। इस सूचना कार्यालय से तल्लीताल की ओर भी रोजाना कई टैक्सी और निजी वाहन घंटों यहां पार्क हो रहे हैं जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा है। पुलिस एवं यातायात पुलिस की ओर से इन वाहनों को हटाया नहीं जा रहा है। इसके चलते पूरी मॉल रोड टैक्सी वाहनों का अड्डा बन गई है। मंगलवार को भी सड़क किनारे पार्क वाहनों से यातायात प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस ने इन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई। एसपी यातायात और अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सड़क किनारे वाहन पार्क कर यातायात प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर मॉल रोड पर पार्क वाहनों को कार्रवाई के साथ हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें