नैनीताल पुलिस ने चलाया अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाही करते एसएसआई दीप?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश के बाद सक्रिय हुई नैनीताल पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर 40 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की। नाबालिगों के बाइक चलाने पर दो बाइकें सीज की गईं।
सोमवार को नैनीताल में पुलिस ने पूरे दिन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। तल्लीताल में एसओ रोहिताश सिंह सागर और मल्लीताल में एसएसआई दीपक बिष्ट के नेतृत्व में बिना हेलमेट बाइक दौड़ाने के खिलाफ एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। मल्लीताल में 25 और तल्लीताल में 15 लोगों के चालान किए गए। दो नाबालिगों के बाइक चलाने पर वाहन सीज किए गए। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए न दे। संवाद