भीमताल (नैनीताल)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल के स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। स्कूली बच्चों ने वंदेमातरम के बाद कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी। संस्थान के पूर्व प्राचार्य ललित प्रसाद साह ने केंद्रीय विद्यालय की शैक्षिक भूमिका, अनुशासन, नवाचार एवं मूल्यों पर आधारित शिक्षा की सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या अंजू सिंह ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सभासद विमला आर्या, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।