लालकुआं (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को देशभर में लॉन्च होने जा रही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अवसर पर जनपद नैनीताल के दुग्ध उत्पादकों को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सामान्य निकाय अधिवेशन से वर्चुअल रूप में जुड़कर दुग्ध उत्पादकों से संवाद करेंगे। बताया कि कुल 24,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री धन-धान्य स्कीम देश भर में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य करेगी। इससे उत्तराखंड के किसानों और दुग्ध उत्पादकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।