फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में खिलाड़ियों ने दिखाया कुश्ती में दम

Thu, 01 Aug 2024 03:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
 ग्राफिक एरा में कुश्ती लड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में बुधवार से भारतीय नौसेना की ओर से कुश्ती प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कुश्ती प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग।
विज्ञापन

नौसेना की ओर से 60 से अधिक खिलाड़ियों को कुश्ती की ट्रेनिंग दी जा रही है। खिलाड़ियों को विश्व और एशियाई प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती टीम के कोच रहे कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे है। ओलंपिक गेम 2016 में प्रतिभागी, इंडोर एशियन गेम 2017 में ओलंपियन और एशियाई चैंपियन, नवीन एशियन गेम सिल्वर पदक विजेता संदीप तोमर, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट, विश्व प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता नवीन, संजीत, विजय, नीरज, पुष्पेंद्र सिंह, संजय, सोनू, सुमित, यशबीर मलिक प्रशिक्षण ले रहे है।
नौसेना के खेल कंट्रोल बोर्ड के सचिव कैप्टन विजय कुमार और संयुक्त सचिव कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि यहां का वातावरण खिलाड़ियों के लिए अनुकूल है। कहा कि की पैटी ऑफिसर नवीन ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में कॉमनवेल्थ 2022 बर्मिंघम में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

2024 में पैटी ऑफिसर रितिका पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमल घनशाला ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें