फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल ब्लॉक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 10 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ब्लॉक भीमताल की विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जीजीआईसी नैनीताल के संयोजन में शिल्पकार सभा के हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार और प्रधानाचार्य जीजीआईसी नैनीताल ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में प्रकाश, अंडर 17 बालक वर्ग में सुजल, लक्ष्य अधिकारी, प्रियांशु आर्य व मोहित ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में अंडर 14 में रहिन, मीनाक्षी भारती व अंबिका, अंडर 17 में दीपा, मनीषा व रिया और अंडर 19 वर्ग में नैना, याशिका, कामाक्षी, प्रियांशु व श्रेया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब चयनित प्रतिभागी आगामी जिला प्रतियोगिता में भीमताल ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां कंचन रावत, ज्योति फर्त्याल, विनोद वेद, राजेंद्र, किरण, बिना बसेरा, यश्वी, हिमांशी, भूमिका, योगेंद्र, संजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें