फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे पौधे

Thu, 16 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत तल्ला ढुंगशिल में बुधवार को हरेला पखवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाया गया। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (यूसीआरआरएफपी) के तहत जलागम सचिव दिलीप जावलकर ने ग्राम प्रधान पंकज उप्रेती और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण और जलसंरक्षण के लिए बढ़-चढ़कर पौधरोपण करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उमा देवी, डॉ. एसके उपाध्याय, उद्यान अधिकारी दीपक साह, कृषि विकास अधिकारी पूरन चंद्र पाठक, अशोक कुमार, नरेश बिनवाल, उप प्रधान कैलाश पांडे आदि मौजूद रहे। इधर वन विभाग ने चाफी के घिंघरानी में पौधरोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, डिप्टी रेंजर किशन भगत, प्रदीप पाठक, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप बोहरा, दीपक रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें