गरमपानी (नैनीताल)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने ''''एक पेड़ मां के नाम'''' कार्यक्रम के पौधरोपण कर संरक्षण करने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों ने चार्ट और निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य हरीश कानाकोटी, मनीष पंत, विकास थापा, प्रियंका शाह, नीमा महतोलिया, आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इधर भीमताल के जंगलियागांव में वन विभाग ने ग्रामीणों और इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ जंगल में पेड़ लगाए। इस दौरान वन दरोगा सुरेश सिंह जीना, वन रक्षक मनीष पांडे, सरपंच चारू कुल्याल, राजेंद्र सिंह कुल्याल, नवीन सिंह कुल्याल, ममता कुल्याल, अनीता कुल्याल आदि मौजूद रहे।