फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार घंटे प्लांट के बंद रहने से प्यासा रहा शहर

Sat, 19 Aug 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। चार घंटे प्लांट के बंद रहने से शुक्रवार को शहर की पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा गई जिसके बाद प्रभावित इलाकों में जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी बांटा गया। वहीं दिन भर हुई विद्युत कटौती के चलते शाम तक लोगों को घरों में पानी नहीं मिल पाया। नलकूपों का संचालन प्रभावित होने से ग्रामीण और शहर के लोग उमस में पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौला से सिल्ट बढ़ने पर शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे तक पानी की सप्लाई बंद रही। जिसके बाद सुबह आठ बजे से दो घंटे तक फिल्टर प्लांट पानी नहीं मिल पाया। इस दौरान दमुवाढूंगा, नैनीताल रोड, शीशमहल, आवास विकास और रामपुर रोड में पानी की किल्लत बनी रही। वहीं देवलचौड़ बंदोबस्ती के नलकूप की शुक्रवार को भी मरम्मत चलती रही। जिससे फूलचौड़, देवलचौड़, जीतपुर नेगी समेत आसपास के कई इलाकों में पानी नहीं मिल पाया। इस दौरान सिंचाई विभाग के छड़ायल और आरटीओ रोड स्थित नलकूपों की मरम्मत का कार्य पूरा होने से पेयजल आपूर्ति सुचारु रही। जल संस्थान के अधिशासी अभिंयता रविशंकर लोशाली ने बताया कि शुक्रवार को चार घंटे प्लांट बंद रहा। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि देवलचौड़ बंदोबस्ती के नलकूप की मरम्मत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। जल्द ही नलकूप के माध्यम से आबादी को पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें