रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। शिक्षक वैभव कुमार ने एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी। बताया कि लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में सफल होने के बाद 45 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद साढ़े चार लाख वार्षिक पैकेज मिलेगा। इस दौरान प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, डॉ. लोतिका अमित, डॉ. सिराज अहमद, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल, डॉ. डीएन जोशी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।