हल्द्वानी। काठगोदाम के इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इससे करीब 300 की आबादी प्रभावित हुई है। नरीमन चौराहे से गौला पुल काठगोदाम तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य के चलते शनिवार को जल संस्थान की दो इंच व्यास वाली पाइपलाइन टूट गई। साथ ही लोगों के निजी कनेक्शन भी टूटे हैं। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता सतीश बिष्ट ने बताया कि शीतलाहाट प्लांट से सप्लाई वाली लाइन टूट गई है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में तीन टैंकरों से पानी बांटा गया है। कार्यदायी संस्था लोनिवि के अफसरों को भी इसकी सूचना दी गई है।