फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर गंदगी का ग्रहण: एक दिन की सफाई, खूब खिंचवाए फोटो, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर की अपलोड, अब फिर वही हाल

Wed, 04 Oct 2023 04:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

एक अक्तूबर को समूचे देश की तरह कुमाऊं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। फोटो खिंचवाए गए, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर खूब लाइक और कमेंट पाए लेकिन अब फिर जगह-जगह वहीं कूड़े के ढेर। 

विज्ञापन
पुरदिलनगर रोड की पटरी पर नगर पालिका द्वारा डाला गया कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अक्तूबर को समूचे देश की तरह कुमाऊं में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। फोटो खिंचवाए गए, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर खूब लाइक और कमेंट पाए लेकिन अब फिर जगह-जगह वहीं कूड़े के ढेर। नदियों-नालों और जंगलों को डंपिंग जोन बना दिया गया है, जिससे पर्यावरण को तो नुकसान हो ही रहा है, हरियाली सूख रही है। अमर उजाला ने मंगलवार को सभी जिलों में कूड़े पर पड़ताल की तो स्थिति भयावह नजर आई। 

अल्मोड़ा- 22 हजार मीट्रिक टन कूड़ा डंप है चितई मंदिर के पास ट्रंचिंग ग्राउंड में। रोजाना 17 टन से अधिक कूड़े को ढेर हर दिन बढ़ रहा है। कूड़ा वाहन चलाने के लिए न तो चालक हैं और ना ही पर्यावरण मित्र।

बागेश्वर- यहां भी कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं। रोजाना  निकलता है आठ टन कूड़ा जिसे पुलिस लाइन सड़क से नीचे फेंका जाता है।

यूएम नगर- रुद्रपुर शहर के 40 वार्ड में कूड़ा वाहन आने के बावजूद सड़कों-नालियों में कूड़ा फेंक रहे लोग। गांधी पार्क में एक अक्तूबर को चले सफाई के अगले दिन ही पार्क कूड़ा घर नजर आया। 

पिथौरागढ़- नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड में रोजाना 35 टन कूड़ा कचरा आने से कूड़े का पहाड़ लगने लगा है। ट्रीटमेंट प्लांट था, पर अनुबंध समाप्त होने से छह माह से चल रहा बंद, नए ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव  अटका।

चंपावत- ट्रंचिंग ग्राउंड भी नहीं, खेतीखान रोड पर फेंका जा रहा कूड़ा। रोजाना सात टन से अधिक कूड़ा फेंका जाता है। ट्रीटमेंट प्लांट है प्रस्ताविक, अगले साल तक निर्माण के दावे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें