फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ब्रेक फेल होने से दो वाहनों से टकराई पिकअप, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
रातीघाट में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त टैक्सी।
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के पास बृहस्पतिवार शाम एक पिकअप के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस पर पिकअप ने टैक्सी और कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही की हादसे में तीनों वाहनों में सवार सात लोग बाल-बाल बच गए। वाहन आपस में टकराते देख टैक्सी में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान वाहनों की कतार भी लग गई। खैरना पुलिस चौकी के कांस्टेबल प्रयाग जोशी और राजेंद्र सती ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु कराया। बाद में तीनों वाहन चालकों में आपसी समझौते से मामला सुलझ गया। पिकअप हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर शादी का सामान लेकर जा रही थी।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें