फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दिल्ली से लौटने के बाद अजय भट्ट ने सीएम धामी को किया फोन, जानें पूरा मामला

Wed, 12 Jun 2024 11:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार की देर शाम दिल्ली से लौटने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बेतालघाट और ओखलकांडा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर रविवार की रात एक पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे। कोश्याकुटोली के एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को पूर्व में बदहाल सड़कों को सही कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जल्द सड़क सही कराने के लिए कहा जाएगा। ताकि आगे कोई हादसा न हो सके। इधर सड़क हादसे में मृत उमेद सिंह, मीनाक्षी बोहरा और कंचन की अंत्येष्टि की गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये पढ़ें- Exclusive: अब चार गुना बैकअप देगी मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी, वैज्ञानिकों ने निकाला इस समस्या का हल
विज्ञापन


सांसद ने सीएम से मुआवजा देने  की मांग की
नवनिर्वाचित सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार की देर शाम दिल्ली से लौटने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बेतालघाट और ओखलकांडा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का हाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। इस मौके पर प्रदीप बिष्ट, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, राजेंद्र नेगी, नंदन गोस्वामी, चंदू पंत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 

मृतकों के परिजनों को दी 50-50 हजार की आर्थिक सहायता
रातीघाट-बेतालघाट के मोटर मार्ग पर रविवार रात पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए थे। बुधवार को बेतालघाट महोत्सव के संरक्षक राहुल अरोरा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर प्रत्येक परिवार को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। साथ ही उन्होंने प्रत्येक घायल व्यक्ति को 5 से 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों और मृतकों के परिजनों से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें