फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज से जेब कतरों ने युवक का मोबाइल, पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस की गश्त एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हल्द्वानी में जेब कतरे सक्रिय हैं। कोतवाली से चंद कदम दूर जेब कतरों ने अल्मोड़ा निवासी युवक का मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। युवक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

छानाखरकोटा अल्मोड़ा लमगड़ा निवासी दिनेश राम ने बताया कि उसकी विदेश में नौकरी लग गई है। वह चंडीगढ़ वीजा लगाने के लिए गया था। बुधवार सुबह पांच बजे हल्द्वानी बस अड्डा पहुंचा। कहा कि अल्मोड़ा की बस नहीं मिलने के कारण वह बस अड्डे में ही सो गया। 7:30 बजे सफाई कर्मी ने सफाई के दौरान उसे उठाया। जब उसने जेब में हाथ डाला तो फोन और पर्स गायब था। उधर दिनेश राम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा कि फोन को सर्विलांस में लगा दिया गया है। सीसीटीवी से जेब कतरे को ढूंढा जा रहा है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें