फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में ट्रेनों में टप्पेबाजों का उत्पात: दो माह में तीन वारदात; आरोपी अब भी फरार

Thu, 26 Mar 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में पिछले दो महीनों में ट्रेनों में टप्पेबाजी के तीन मामले सामने आए है। सुबह के समय आने वाली ट्रेनों को निशाना बनाकर बदमाश लालकुआं या आसपास के स्टेशन से चढ़कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं जबकि आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में पिछले दो माह के अंदर ट्रेन में टप्पेबाजी के तीन मामले सामने आए। बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस में हुए तीनों मामलों के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जीआरपी की ओर से की गई तहकीकात में सामने आया कि तीनों मामलों में आरोपी लालकुआं या आसपास के किसी स्टेशन से ट्रेन में चढ़कर हल्द्वानी या काठगोदाम तक पहुंचे हैं। तीनों मामलों में वही ट्रेन निशाना बनी है जो सुबह के समय आती है। यानी यात्री सो रहे होते हैं और भीड़ से बचते हुए बदमाश वारदात को अंजाम दे देते हैं। 

तीनों मामलों में पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी के जरिए कुछ जानकारी मिली है। ट्रेन में भी एस्कॉर्ट लगाया गया है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान सुरक्षा के लिए सजगता बरती जा रही है। - कमल कोरंगा, जीआरपी प्रभारी

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें