रामनगर। संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार 13 मई से फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती होगी। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें नैनीताल से कार्यमुक्त कर दिया है जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। इससे पहले 24 अप्रैल से फिजियोथेरेपिस्ट को नैनीताल भेजा गया था। इस कारण रामनगर के मरीजों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि बुधवार से रामनगर अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट को नियुक्त किया जाएगा।