फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमएसीपी में देरी पर फार्मेसी संगठन नाराज, सीएमओ से मिले

Sat, 22 Aug 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। फार्मेसी जिला संगठन ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने विशेष रूप से एमएसीपी प्रकरण में मुख्य कोषाधिकारी स्तर से हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले के शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से इस प्रकरण में कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद मुख्य कोषाधिकारी स्तर से अनावश्यक देरी हो रही है। सीएमओ ने मुख्य कोषाधिकारी से वार्ता कर एमएसीपी का जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। बैठक में ओखलकांडा ब्लॉक के कर्मचारियों के राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से सामान्य भविष्य निधि में स्थानांतरण का प्रकरण भी उठाया गया। स्थायीकरण से संबंधित प्रकरणों को भी प्रमुखता से रखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें