स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर पीजी डॉक्टरों ने की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पीजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। एमएस अरुण जोशी के पीजी डॉक्टरों से वार्ता के बाद ओपीडी के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए, जिससे मरीज बाहर खड़े रहने को मजबूर हैं।