फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल जीवन की कुंजी में दृष्टिकोण भी जरूरी : खंडूरी

Wed, 11 Sep 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या ने शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपको यह याद रखना चाहिए कि एक सफल जीवन की कुंजी केवल किताबी ज्ञान में नहीं बल्कि आपके दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों में भी निहित है। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जिसका उन्होंने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वहां कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत, कुलसचिव प्रो. अतुल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. संजय पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें