फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार्मिकों एवं शिक्षकों को भी राज्य आंदोलनकारी पेंशन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक पीएस रौतेला ने सरकार व शासन से राज्य निर्माण के आंदोलन में प्रतिभाग करने वाले राजकीय सेवारत कर्मचारियों एवं शिक्षकों को भी आंदोलनकारी पेंशन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में शिक्षकों व कर्मचारियों की भूमिका रही है। उन्होंने अपनी सेवाओं और भविष्य को ताक पर रखकर आंदोलन में सहभागिता की। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी घोषित राजकीय कर्मचारी व शिक्षकों को भी चिह्नित आंदोनकारियों की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग की है। सवाल किया कि जब प्रदेश में सांसद व विधायकों को दो पेंशन का लाभ दिया जा रहा है तो राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी व शिक्षकों को दो पेंशन क्यों नहीं दी जा सकती है। उन्होंन कहा कि शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर सम्मेलन किया जाएगा जिसमें इस मांग को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें