रामनगर। कालाढूंगी स्थित गरुड़ी नाले पर पुल बनाने के लिए लोनिवि ने 11 करोड़ 26 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके लिए डिपार्टमेंट फाइनेंस कमेटी (डीएफसी) से अनुमति मिल गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि बीते लंबे समय से स्थानीय लोग कालाढूंगी के गरुड़ी नाले पर पुल की मांग कर रहे थे। बरसात के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से यहां आवाजाही बंद हो जाती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। यहां पुल निर्माण के लिए शासन को 11 करोड़ 26 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर संस्तुति के लिए भेजी थी। बताया कि पुल के डीएफसी से अनुमति मिल गई है। शासन से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।