फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज करने की मिली अनुमति

Mon, 04 Dec 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कानिया में गायों को मारने वाली बा​घिन हुई  चिह्नित। संवाद
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कानिया गांव में बाघिन की दहशत दिनोंदिन बढ़ रही है। अब कॉर्बेट प्रशासन को बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज करने की अनुमति मिल गई है। कैमरा ट्रैप में बाघिन की तस्वीर भी आ गई। जल्द ही कॉर्बेट प्रशासन बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज करेगा। वहीं बाघिन ने शनिवार रात एक गाय को फिर अपना निवाला बनाया।
विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन क्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाकर, पैदल गश्त और ड्रोन के माध्यम से दिन- रात लगातार क्षेत्र में निगरानी कार्य किया जा रहा है। सघन निगरानी से बाघिन को चिह्नित कर लिया गया है। ग्राम कानिया एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के त्वरित कार्यवाही दल और रेस्क्यू टीम तैनात कर दी गई है, ताकि बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा जा सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि चिह्नित बाघिन के पकड़े जाने तक प्रभावित क्षेत्र में सूर्योदय से पूर्व एवं सूर्यास्त के बाद ग्रामीण अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकले। साथ ही बाघिन दिखने की स्थिति में वन कर्मियों को सूचित करें।

कॉर्बेट पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से चिह्नित किए गए बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज कर क्षेत्र से पकड़ कर हटाने की अनुमति मिली गई है। बाघिन के साथ उसके शावक है, ऐसे में बाघिन हमलावर हो रही है। संवाद

कानिया में गायों को मारने वाली बाघिन हुई  चिह्नित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें