नैनीताल। उत्तराखंड राज्य हज समिति के सदस्य , पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और केंद्रीय उपाध्यक्ष चिन्हित राज्य आंदोलकारी समिति रईस भाई ने रमजान के दौरान नमाज, इबादत और रोजा घर पर ही रह कर करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना देश के प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि रमजान में भी लॉकडाउन की अवधि में मुस्लिम समुदाय के लोग घर पर रहना सुनिश्चित करें और इस महामारी से देश को मुक्त करने की भी दुआ करें।