फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पानी-बिजली के लिए ठंड में तरसे, टैंकरों से हुई आपूर्ति

Fri, 19 Jan 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊंचापुल से त्रिमूर्ति तक सिंचाई नहर की जद में आ रही पानी की लाइन शिफ्ट होने और कठघरिया में बिजली की लाइन शिफ्ट होने के लिए लोग दिन भर बिजली-पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ऊंचापुल में लाइन शिफ्टिंग के कार्य के चलते क्षेत्र की दस हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पाया। विभाग की ओर से दिन में पेयजल लाइन को बंद कर शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इस दौरान प्रभावित लोगों तक टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई गई। वहीं कमलुवागांजा में भी शाम के समय बिजली नहीं रही। बच्चीनगर और लाखनमंडी के नलकूप के खराब रहने से लोगों को पानी के लिए परेशान रहना पड़ा। इसके अलावा दमुवाढूंगा, बजूनिया हल्दू, लोहरियासाल मल्ला, बच्चीनगर में भी प्रभावित लोगों को नौ टैंकरों के माध्यम से दिन भर पानी बांटा गया। जल संस्थान के ईई रवि शंकर लोशाली ने बताया कि खराब नलकूप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात तक ऊंचापुल में भी शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद शुक्रवार को दिन से पानी की आपूर्ति कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें