भवाली (नैनीताल)। भीमताल रोड स्थित नगारीगांव, फरसौली, डोब-ल्वेशाल और मेहरागांव में सोमवार सुबह नौ बजे से बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली नहीं आने की सूचना विभाग को दी। ऊर्जा निगम के जेई नवीन चंद्र ने टीम के साथ फॉल्ट ढूंढकर शाम करीब चार बजे आपूर्ति सुचारु की। संवाद