भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डांठ, नौकुचियाताल रोड, सिडकुल और तल्लीताल मार्ग पर गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी जमा होने से भी दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। भाजपा नेता मोहित श्रीवास्तव, समीर नायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को डामरीकरण के लिए बजट भी जारी हो चुका है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द डामरीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग की है। संवाद