फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
हल्द्वानी में युवा कांग्रेस के नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हेमंत साहु के जुलूस के नैनीताल रोड में ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बुधवार शाम को फिर जाम से लोग परेशान हुए। सबसे अधिक जाम रामपुर रोड पर लगा। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस का जुलूस बुधवार दोपहर नैनीताल रोड पर निकला तो कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। इसके चलते वाहनों की कतारें लग गई। वाशिंग लाइन भी जाम हो गया। शाम के समय रोडवेज और मंगलपड़ाव क्षेत्र में जाम लग गया। सबसे अधिक जाम रामपुर रोड पर एसटीएच के सामने और टीपीनगर क्षेत्र में लग गया। बरातों के चलते वाहन अधिक आने के कारण टीपीनगर चौकी के आसपास वाहनों की कतारें लग गईं। यहां देवलचौड़ सतवाल पेट्रोल पंप मार्ग, एसटीएच के पीछे जाने वाले रास्ते पर भी वाहन जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन बड़े वाहनों के आने के कारण सभी रास्तों पर वाहनों कतारें लग गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें