भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अमृतपुर के जमरानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ हल्द्वानी और रुद्रपुर क्षेत्र के लोग गौला नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। शिक्षक दीपक नौगाई ने बताया कि गौला नदी में बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई लोग नहाते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा पुलिस की ओर से भी ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते भी लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से नदी में नहाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।