फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा में 21 दिन बाद कर्फ्यू हटने से लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लॉकडाउन के बीच 13 अप्रैल को बनभूलपुरा के लाइन नम्बर आठ में एक अफवाह को लेकर हुए बवाल के बाद पूरे बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 21 दिन तक हालात में कुछ नियंत्रण देख जिला प्रशासन ने तीन मई से पूरे क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया। एतिहायत के लिए लाइन नम्बर 5, 8, 16 और 17 को कंटेनमेंट जोन और अन्य को बफर जोन में रखा गया है। रविवार को कनटेनमेंट जोन में पुलिस बल मौजूद होने से कम लोग सड़कों पर निकले लेकिन बफर जोन में खूब आवाजाही रही। यहाँ लोगों ने गलियों में घूमने के साथ ही सड़क किनारे दुकानें भी खोली। कर्फ्यू हटने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोजा इफ्तारी में मदद मिलेगी। हालांकि इसके बाद भी क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें