फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोग दहशत में

Sun, 21 Jul 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त की मांग की है। बता दें कि नैनीताल में आए दिन आवासीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर तेंदुए दिखाई देते हैं। कई तेंदुए सीसीटीवी में भी कैद हो चुके हैं। वहीं कई तेंदुए कुत्तों का शिकार करते भी सीसीटीवी में नजर आए हैं। इससे रात के समय अब लोगों में भय बना रहता है। अब तल्लीताल फॉरेस्ट कॉलोनी और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, क्षेत्र में गश्त की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें