फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में बंदरों की समस्या से लोग परेशान

Mon, 02 Nov 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ समय से बंदरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोग और व्यापारी काफी परेशान हैं। भीमताल, नौकुचियाताल, पांडेगांव, मेहरागांव, बाईपास, डांठ और तल्लीताल क्षेत्र में बंदरों का झुंड लोगों और बच्चों को काटने के लिए आ रहा है। बंदर दुकानों और घरों में रखा सामान भी उठा ले जा रहे हैं। व्यापारी कौशल पांडे ने बताया कि बंदर दुकानों से सामान उठाने के साथ लोगों को हमला करने आ रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग के अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें