फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फ्री कंबल के लिए उमड़े लोग, दीवार टूटने से छह लोग घायल

Tue, 17 Feb 2026 10:22 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल जिले के बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में कंबल वितरण के दौरान दीवार गिरने से छह लोग घायल हो गए। हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। चार लोगों को चोटें अधिक आने पर सीएचसी से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में सोमवार को समाजसेवी शीलू कुमार की ओर से आयोजित जन सम्मेलन में देर शाम कंबल वितरण के दौरान दीवार पर चढ़े ग्रामीणों के भार से दीवार टूट गई। हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। चार लोगों को चोटें अधिक आने पर सीएचसी से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया घायल कांति देवी (65) पत्नी भुवन सिंह, रेखा देवी (43) पत्नी आनंद सिंह निवासी तल्ली सेठी, बचुली देवी (58) पत्नी दीवान सिंह निवासी रोपा, भोपाल अधिकारी (17) पुत्र टीका सिंह निवासी रातीघाट, मोहन कुमार (37) पुत्र लेखराज निवासी बेतालघाट और रेवाधर (38) भोलादत्त निवासी रोपा बेतालघाट घायल हो गए थे। कांति देवी, रेखा देवी, बचुली देवी और भोपाल अधिकारी को चोट अधिक लगने के चलते हल्द्वानी रेफर किया गया है। बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि हादसा कंबल लेने के दौरान दीवार गिरने से हुआ था। हादसे के घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें