गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट की ग्राम पंचायत सीम गांव में बुधवार सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से 50 परिवारों को पांच घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग परेशान नजर आए। ऊर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लाइन में खराबी के चलते बिजली गुल हो गई थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई बहाल कर दी।