फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कूलों को दिया पीएमश्री का दर्जा, कायाकल्प के लिए नहीं है बजट

Sun, 14 Jul 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे चरण में 10 विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन छह महीने बाद भी इनमें सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट नहीं मिल सका है। पीएमश्री योजना के तहत दूसरे चरण में जीजीआईसी अल्मोड़ा, जैंती, बाड़ेछीना, जीआईसी हवालबाग, भुजान, चितोली, सलौज, द्वाराहाट, भौनखाल, माडर्न प्राथमिक स्कूल चिलियानौला का चयन किया गया। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, हाईटेक पुस्तकालय सहित कई सुविधाओं का विस्तार होना था लेकिन बजट के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


दूसरे चरण के पीएम श्री विद्यालयों के बजट नहीं मिला है। बजट मिलने पर विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार होगा। -अंबा दत्त बलौदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें