नैनीताल। मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र में रोजाना बिजली आपूर्ति ठप होने की समस्या से लोग परेशान हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि शेरवानी क्षेत्र में रोजाना सुबह और शाम बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जिससे क्षेत्र की जनता को सर्दियों में कठिनाइ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में हो रहे व्यवधान और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित ढैला, राजेंद्र बिष्ट, शंकर अधिकारी, हेमा पांडे, संजय साह, गोपाल सिंह बोरा आदि शामिल रहे। संवाद