फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली गुल होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट/नैनीताल। हल्की बारिश के बीच ज्योलीकोट और आसपास के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच स्थानीय लोग के साथ ही विभिन्न होम स्टे, होटलों में ठहरे पर्यटक भी परेशान हैं। पिछले सप्ताह मौसम में हुए परिवर्तन के बाद इलाके के दर्जनों गांवों में 18 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। बीते दिनों भी बहुउद्देशीय शिविर में विद्युत आपूर्ति और लो वोल्टेज की तमाम शिकायतें हुई थी और शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग की लचर व्यवस्था से ग्रामीणों में आक्रोश है। नैनीताल में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण मंगलवार शाम तल्लीताल क्षेत्र में करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब पांच बजे तल्लीताल क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता ने विभागीय कर्मियों को दूरभाष पर जानकारी दी। एसडीओ पर्यंक पांडे ने बताया कि लाइन में आई तकनीकी खराबी को पता चलने के बाद दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें