भीमताल। झील किनारे फैली गंदगी से स्थानीय लोगों और सैलानियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही झील और शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के नवीन कुमार ने कहा कि झील किनारे की गंदगी से सैलानियों में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी की दुर्गंध से भी लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग और नगर पालिका से झील किनारे फैली गंदगी को साफ कराने की मांग की है। संवाद