भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका के इंडिस्ट्रियल एरिया में सिडकुल की सड़कें लंबे समय से बदहाल पड़ी हुई हैं। सड़क के गड्ढों में पानी भरने से आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद शुभम नैनवाल ने बताया कि सिडकुल के अधिकारी क्षेत्र से लाखों रुपये का राजस्व फैक्ट्रियों के माध्यम से कमा रहे हैं। लेकिन सड़क के गड्ढों को सही नहीं करा पा रहे हैं। नैनवाल ने कहा कि सड़क के गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाओं का भय बना है। कहा कि जल्द गड्ढे सही नहीं होने पर सिडकुल के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।