फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में सड़क का मलबा फेंके जाने से लोग नाराज

विज्ञापन
पाडली के पास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के चलते पहाड़ी का मलवा नदी में डाला जा रहा है। संवाद न्यू? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट विकासखंड के पाडली गांव की तरफ निर्माणाधीन सड़क के मलबे को शिप्रा नदी में फेंके जाने से लोग नाराज हैं। बता दें कि करीब आधे किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य प्रांतीय खंड नैनीताल कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग निर्माणाधीन कार्य के दौरान इकट्ठा होने वाला मलबा नदी में डाल रहा है। इससे नदी दूषित हो रही है। उधर, प्रांतीय खंड नैनीताल के सहायक अभियंता तारा सिंह का कहना है कि ठेकेदार को पहाड़ी से निकलने वाले मलबे की रोकथाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नदी में मलबा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें