फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: पीसीएस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, वर्षा जोशी और उज्ज्वल डालाकोटी बने डिप्टी कलेक्टर

Tue, 02 Jun 2026 10:31 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

यूकेपीएससी की सम्मिलित राज्य सिविल सेवा परीक्षा में हल्द्वानी के दो युवाओं ने डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दमुवाढूंगा की वर्षा जोशी और मल्ली बमोरी के उज्ज्वल डालाकोटी की सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हल्द्वानी की वर्षा जोशी और उज्ज्वल डालाकोटी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम में हल्द्वानी के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल करते हुए डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन प्राप्त किया है। दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी और मल्ली बमोरी निवासी उज्ज्वल डालाकोटी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दमुवाढूंगा निवासी वर्षा जोशी ने वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद एमबीपीजी कॉलेज से बीएससी तथा इग्नू से एमए किया। वर्षा के पिता केवलानंद जोशी आईटीबीपी में तैनात हैं, जबकि माता दीपा जोशी हैं। वर्षा ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता, निरंतर अध्ययन और नियमित अभ्यास उनकी सफलता का आधार रहा।

वहीं मल्ली बमोरी निवासी उज्ज्वल डालाकोटी ने भी डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता स्वर्गीय उमेश चंद्र डालाकोटी तथा माता गीता डालाकोटी वन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उज्ज्वल वर्तमान में जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने पिछले वर्ष ही विभाग में ज्वाइन किया था। इससे पूर्व वर्ष 2024 में उनका चयन फॉरेस्ट रेंजर पद के लिए भी हुआ था। उज्ज्वल ने इंटरमीडिएट की शिक्षा हल्द्वानी से प्राप्त करने के बाद पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

सफलता का मंत्र

लक्ष्य स्पष्ट रखें और उसी दिशा में मेहनत करें।

नियमित अध्ययन और निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है।

आत्मविश्वास बनाए रखें और असफलताओं से सीख लें।

समय प्रबंधन और अनुशासन प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें