भीमताल/पतलोट। ओखलकांडा ब्लॉक के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट एसबीएसएम राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। कबड्डी पतलोट के विद्यार्थियों ने जीती। अंडर 14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में चतुर सिंह नेगी, 600 मीटर में पंकज सिंह, लंबी कूद में चतुर सिंह नगदली, ऊंची कूद में चंदन और गोला फेंक में उदय ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में अंडर 14 बालक वर्ग की 60 और 600 मीटर दौड़ में विजय प्रथम रहे। कबड्डी में नौकुचियाताल ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जानकी प्रथम, अंडर 19 वर्ग में 400 मीटर में दौड़ शौर्य अव्वल रहे।