नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में शनिवार दोपहर को बिजली जाने पर अंधेरा छा गया। इस पर ओपीडी में पहुंचे मरीजों ने नाराजगी जताई। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में जनरेटर होने के बावजूद अस्पताल में मरीजों को अंधेरे में बैठे रहना पड़ा। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इधर पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि अक्सर लाइट नहीं होने पर जनरेटर चलाया जाता है लेकिन वर्तमान में छत का कार्य चलने के कारण जनरेटर की विद्युत लाइन भी प्रभावित हुई है। इस कारण यह समस्या आई है। अलबत्ता अस्पताल में लाइट की कोई समस्या नहीं है।